एनकाउंटर पर अखिलेश-शिवपाल के अलग-अलग बोल

जुबिली स्पेशल डेस्क

कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद 6 दिन तक पुलिस को चकमा देने वाला गैगेस्टर विकास दुबे पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत की नींद सो गया है। गौरतलब हो कि विकास दुबे को जब कानपुर लाया जा रहा था तब काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इसके बाद विकास दुबे ने मौका पाकर वहां से भागने की फिराक में था। इसके बाद पुलिस की बंदूक छीनकर विकास भागने कोशिश कर रहा था। इस वजह से पुलिस को गोली चलानी पड़ी और उसकी मौत हो गई है।

पुलिस के अनुसार विकास नु पुलिस पर गोलियां चलायी है। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। इस मुठभेड़ में घायल होने के बाद विकास को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया है लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ घोषित किया है।

विकास दुबे के एनकाउंटर पर उत्तर प्रदेश की सियासत में घमासान मच गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस और यूपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस पूरी घटना पर एक ट्वीट किया है और कहा है किदरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बच गई है।

हालांकि शिवपाल यादव का इस मामले पर कुछ और कहना है। उन्होंने इस पूरे मामले पर एक ट्वीट किया है और कहा है कि अंतत: इस घटना का पटाक्षेप हुआ। विकास दुबे की गिरफ़्तारी के लिए मध्यप्रदेश व यूपी पुलिस को बधाई। इस जटिल व संवेदनशील ऑपरेशन में पुलिस व प्रशासन ने अपनी दक्षता व समन्वय का बेहतर परिचय दिया है। कर्तव्यपथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि है।

Related Articles

Back to top button