मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण? BAFTA फिल्म अवॉर्ड्स में बेबी बंप छिपाती नजर आईं एक्ट्रेस!

जुबिली न्यूज डेस्क

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को लेकर खबर सामने आई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने BAFTA में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी, तभी से लेकर उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह और दीपिका के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दीपिका का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है और जल्द ही वह मां बनेंगीं।

द वीक की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हाल ही में दीपिका और रणवीर के करीबी ने उन्हें इस बात की जानकारी दी है। सूत्र ने कहा कि दीपिका और रणवीर ने उन्हें गुडन्यूज दी है कि वह जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे। सूत्र ने बताया कि दीपिका का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है।

हालांकि दीपिका को लगातार एक्टिव देखा जा रहा है और उन्हें देखकर नहीं कहा जा सकता कि उनका दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है। इसी बीच उनके BAFTA वाले लुक को लेकर कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस का बेबी बंप दिखाई दे रहा है। फिलहाल रणवीर और दीपिका की तरफ से गुड न्यूज को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रणवीर और दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को हाल ही में आई फिल्म ‘फाइटर’ में देखा गया। वहीं रणवीर को आखिरी बार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया। इसके बाद जल्द ही वह ‘सिंघम 3’ और ‘डॉन 3’ में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही दीपिका प्रभास स्टारर Kalki 2898 AD में दिखेंगी। इसके साथ ही वह ‘सिंघम 3’ में भी नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button