कुछ खास अंदाज में अपना वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर रहे दीप-वीर

न्यूज़ डेस्क

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सबसे हॉट कपल में शुमार है। दोनों ही साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते रहते है। इस बार भी दोनों वैलंटाइंस वीक का जमकर मजा ले रहे हैं। हाल ही में दीपिका ने एक फोटो शेयर की है जो ये बता रही है कि वो पति रणवीर के साथ छुट्टियां मनाने जा रही हैं।

दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ वेकेशन पर हैं। बीते दिन दीपिका ने अपने और रणवीर के पासपोर्ट की फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में उन्होंने बताया था कि दोनों छुट्टियों पर जा रहे हैं। इस वैलंटाइंस वीक को दीपिका पति रणवीर के साथ जमकर एन्जॉय कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B8PZAfNgVcc/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके अलावा दीपिका ने हाल ही में एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में दो जोड़ी चप्पलें नजर आ रही हैं। जोकि कहीं रेत पर रखी दिख रही हैं। तस्वीर शेयर करने के साथ ही दीपिका ने एक रोमांटिक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने तस्वीर को साझा कर लिखा, मैं हमेशा तुम्हारे दिखाए रास्ते पर चलूंगी। #his&her #vacation.

https://www.instagram.com/p/B8TAaaEAWss/?utm_source=ig_web_copy_link

दीपिका की ये तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आ रही है। दीपिका की इस फोटो को अभी तक 14 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

गौरतलब है कि दीपिका ने सबसे पहले रणवीर और अपने पासपोर्ट की फोटो शेयर की थी। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया था कि वो कहां जा रही हैं। लेकिन उनके बोर्डिंग पास पर UL 142 नजर आ रहा है। इसके बाद से ये कयास लगाये जा रहे हैं कि वो श्रीलंका की राजधानी कोलंबो गई हैं।

https://www.instagram.com/p/B8VboAgAKxu/?utm_source=ig_web_copy_link

वर्क फ्रंट की बाटी करें तो दीपिका और रणवीर, डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म 83 में बड़े पर्दे पर दोबारा एक साथ नजर आने वाले हैं। शादी के बाद इन दोनों की ये एक साथ में पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में रणवीर इसमें कपिल देव और दीपिका, कपिल की पत्नी रोमी की भूमिका में होंगी।

Related Articles

Back to top button