छत्तीसगढ के सुकमा में CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर की फायरिंग, 4 की मौत

जुबिली न्यूज डेस्क

छत्तीसगढ़ के सुकमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान ने अपने ही साथी जवानों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में अब तक चार जवानों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई जवान अब भी गंभीर रूप से घायल हैं।

ये घटना सोमवार तड़के 3 बजकर 25 मिनट की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के मरईगुड़ा स्थित लिंगनपल्ली कैम्प में रितेश रंजन नाम के जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग की।

आधिकारिक बयान में बताया गया है कि रितेश ने आज तड़के 3 बजकर 25 मिनट पर फायरिंग की। इस गोलीबारी में कुल 7 जवान घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए तुंरत भद्राचलम इलाके के अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें : इसलिए अहम है BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

यह भी पढ़ें : T20 WC, AFG Vs NZ : जीता न्यूजीलैंड और बाहर हुआ भारत

दो जवानों की हालत इतनी बिगड़ चुकी है कि उन्हें रायपुर से एयरलिफ्ट किया गया है।  इस घटना में अब तक 4 जवानों की मौत हो गई है। एक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

जवान ने किस बात पर गोली चलाई, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच सीआरपीएफ ने भी इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर राहुल गांधी ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर योगी ने क्या कहा? 

यह भी पढ़ें :  करीना कपूर ने भांजी पर लुटाया प्यार, देखें खूबसूरत तस्वीर

ये पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना सामने आई हो। इससे पहले भी इसी साल जनवरी में छत्तीसगढ़ के ही बस्तर जिले में सीआरपीएफ जवान ने अपने साथियों पर गोलियां चला दी थींद्घ इस घटना में एक जवान की मौत हो गई थी। उस समय बताया गया था कि जिस जवान ने फायरिंग की थी वो मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।

Related Articles

Back to top button