भारतीय नेवी के 21 नौसैनिक मिले कोरोना पॉजिटिव

न्‍यूज डेस्‍क

देशभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या शनिवार सुबह 14 हजार के पार पहुंच गई। इसके अलावा अब तक 480 लोगों की मौत संक्रमण की चपेट में आने से हो चुकी है। कोरोना वायरस अपना पैर पसारता जा रहा है। हर क्षेत्र में इसके संक्रमण की रिपोर्ट आ रही है। भारतीय नौसेना के जवानों में भी इसके प्रसार का डर पैदा हो गया है।

नौसेना में 25 से अधिक कर्मियों के कोरोना टेस्ट हो चुके हैं और इनमें से 21 पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। आईएनएस आंग्रे, मुंबई में 20 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। खबरों की माने तो आईएनएस आंग्रे, मुंबई परिसर में एक नाविक से बाकी लोगों में इसका संक्रमण फैला है। यह नाविक 7 अप्रैल को हुई जांच में पॉजिटिव पाया गया था।

इससे पहले भारतीय सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक डॉक्टर कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए हैं। ये एंटी-कोविड ऑपरेशंस में डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। हालांकि अब उन्हें कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।

इसके साथ ही सेना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। सेना के सूत्रों ने कहा, ‘सेना के डॉक्टर को दिल्ली में सेना मुख्यालय के एक हिस्से में तैनात किया गया था और वे एंटी-कोविड अभियानों में शामिल थे।’

सेना के सूत्रों ने बताया था कि अब एहतियाती उपाय के तौर पर अधिकारी के कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। साथ ही जो लोग भी उनके संपर्क में आए थे, उनकी जानकारी को इकट्ठा किया जा रहा है. वहीं संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button