विनेश फोगाट के खिलाफ साजिश, परिजनों ने फेडरेशन पर लगाए गंभीर आरोप

जुबिली न्यूज डेस्क 

पेरिस ओपंलिक में विनेश फोगाट का मेडल जीतने का सपना टूट गया। कुश्ती प्रतियोगिता से डिसक्वालीफाई हो चुकी हैं। इस पर उनके परिवार का रिएक्शन सामने आया है। विनेश के परिवार ने फेडरेशन पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने फेडरेशन पर आरोप लगाते हुए कहा कि 100ग्राम वजन कितना ज़्यादा होता है। उन्होंने कहा कि सर के बाल से भी 100ग्राम का वजन बढ़ जाता है। इसके अलावा उन्होंने सरकार और बृज भूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इसमें सरकार और बृज भूषण शरण सिंह का हाथ है।

ये तो दिल तोड़ने वाली खबर है

निजी न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए राजपाल राठी ने कहा, “ये तो दिल तोड़ने वाली खबर है और राजनीति हो रही है. ये षड्यंत्र किया जा रहा है। इसमें सरकार का हाथ है। 100ग्राम वजन की वजह से कौन निकालता है? सिर के बाल से भी 100ग्राम बढ़ जाता है। स्पोट्स टीम ने किसी भी प्रकार की मदद नहीं की। अपने सपोट स्टाफ को अलाऊ नहीं किया।”

विनेश फोगाट के साथ हुई साजिश

उन्होंने आगे कहा, “अभी तक विनेश फोगाट से बात नहीं हुई है। विनेश ने बार बार बोला है मेरे साथ साजिश की गई है। जयपुर और बाकी जगहों पर फोगाट ने कई बार यह बयान दिया है। फोगाट के बाहर होने पर लोगों में नाराजगी हैं। कल जब फाइट हुई तो उस समय वजन क्यों नहीं बढ़ा।

Related Articles

Back to top button