कांग्रेस के दिग्गज मोतीलाल वोरा नहीं रहे

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा का सोमवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभी हाल में अहमद पटेल का निधन हुआ था। इसके बाद अब कांग्रेस के एक और बड़े नेता मोतीलाल वोरा के निधन से कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।

मोतीलाल वोरा गांधी परिवार के बेहद करीब रहे हैं। कल ही मोतीलाल वोरा में अपना जन्मदिन मनाया था लेकिन रात में अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें रात में एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक सोमवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने मोतीलाल वोरा के निधन पर दुख जताया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और अद्भुत इंसान थे. हम उन्हें बहुत मिस करेंगे. उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है।

खराब सेहत और बढ़ती हुई उम्र की वजह से मोतीलाल वोरा सक्रिय राजनीति से दूर थे और बढ़ती उम्र का हवाला देकर राहुल गांधी ने 2018 में उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया था। पिछले महीने मोतालाल वोरा ने करीबी और मित्र अहमद पटेल का भी निधन हो गया था।

मोतीलाल वोरा पर एक नजर

  • वर्ष 1972 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य (विधायक) बने
  • इसके बाद वर्ष 1977 और फिर 1980 में भी लगातार चुनाव जीतकर विधायक निर्वाचित हुए
  • मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने मोतीलाल वोरा को अपनी कैबिनेट में मंत्री बनाया
  • वोरा 13 मार्च 1985 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने
  • 13 फरवरी 1988 को इस पद से इस्तीफा दिया
  • मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तत्काल बाद वोरा को राज्यसभा सदस्य बनाया गया

Related Articles

Back to top button