अदिति सिंह के बागी तेवर दिखाने के बाद कांग्रेस ने लिया चौंकाने वाला फैसला


जुबिली न्यूज़ डेस्क
कांग्रेस पार्टी की रायबरेली से विधायक अदिति सिंह ने गांधी जयंती के अवसर पर 36 घंटे के लिए बुलाए गए यूपी विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होकर बागी तेवर दिखाए थे। जिसके बाद मीडिया पर चर्चा तेज हो गई थी कि अदिति सिंह जल्दी ही बीजेपी में शामिल हो सकती हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में अदिति सिंह का नाम देकर सबको चौंका दिया है।
बता दें कि कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने अदिति सिंह को विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने पर कारण बताओ नोटिस दिया है। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी ने सदन के बहिष्कार का निर्णय लिया था कि कोई भी सदस्य सदन की कार्यवाही में हिस्सा न ले। इसके लिए व्हिप भी जारी किया गया था। नोटिस में उनके सत्र में भाग लेने को व्हिप का उल्लंघन बताया गया है।
हालांकि राजनीतिक मामलों के विशेषज्ञ का कहना है कि सदन के बाहर व्हिप के तहत कोई भी निर्देश न तो दिया जा सकता है और न ही यह लागू होता है। व्हिप पूर्णतया सदन के भीतर का विषय है।
इसलिए इस प्रकरण को व्हिप का उल्लंघन बताते हुए कांग्रेस अदिति सिंह के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष को याचिका नहीं दे सकती है। अगर दे भी तो इसका खारिज होना तय है।
यह भी पढ़ें : पटना में महामारी की आशंका, लेकिन निपटने की तैयारी नहीं
यह भी पढ़ें : खबर का असर: कर्मचारियों को लेने का आदेश जारी, लेकिन फंसाया पेंच



