महिलाओं को फोन कर पूछता था अंडरगारमेंट के रंग, पहुंच गया जेल

न्यूज़ डेस्क

पुणे। महाराष्ट्र पुलिस ने एक ऐसे सिरफिरे को पकड़ा है, जो आधी रात महिलाओं को कॉल करके उनसे अंडरगारमेंट का रंग पूछता था। इसके पीछे उसका मकसद महिलाओं की रेकी करना था। यानी महिलाओं के बारे में जानकारी करना।

एक रात उसने हॉस्पिटल की रिसेप्शनिस्ट को कॉल घुमा दिया। लेकिन यहीं मामला उल्टा पड़ा गया। रिसेप्शनिस्ट ने पुलिस में शिकायत कर दी।

ये भी पढ़े: अब 31 मार्च के बाद बिकेंगे BS-6 वाहन

34 वर्षीय कम्प्यूटर इंजीनियर राजीव भाटिया गूगल के जरिये महिलाओं के नंबर जुगाड़ करता था। इसके बाद रात को कॉल करके उनसे अश्लील बातें करता था। आरोपी को समता नगर पुलिस ने अरेस्ट किया है।

आरोपी दो बच्चों का पिता है। वह पुणे की एक बड़ी कंपनी में जॉब करता है। भाटिया के खिलाफ ठाकुर विलेज स्थित एक हॉस्पिटल की रिसेप्शनिस्ट ने पिछले महीने शिकायत की थी। उसने कहा था कि आरोपी बार-बार उसे कॉल करके अंडरगारमेंट का रंग पूछता है। पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड सर्च किया और आरोपी तक पहुंच गई।

आरोपी महिलाओं को सुझाव देता था कि वे किस रंग के अंडरगारमेंट में सुंदर दिखेंगी। आरोपी का परिवार दो महीने से गांव में है। इसी दौरान उसे ये सनक सवार हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़े: भाजपा नेता के बेटे पर FIR, घड़ी और चेन लूटने का लगा आरोप

Related Articles

Back to top button