नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड चैम्पियनशिप में GOLD जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने

 जुबिली स्पेशल डेस्क
स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीता है।नीरज ने पहला थ्रो जरूर फाउल किया था, लेकिन दूसरे ही थ्रो में 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड अपने नाम कर लिया।पूरे मैच में इससे आगे कोई भी  एथलीट भाला नहीं फेंक सका।
बुडापेस्ट में आयोजित मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में नीरज की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और पहला थ्रो उनका फाउल रहा है लेकिन दूसरे थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जोरदार वापसी करते हुए 88.17 मीटर का थ्रो कर सबको चौंका डाला और टॉप पोजिशन हासिल कर ली।
वहीं पाकिस्तानी अरशद नदीम ने तीसरा थ्रो 87.82 मीटर का किया और वो दूसरे नंबर पर आ गए थे जबकि नीरज चोपड़ा 88.17 मीटर थ्रो के साथ अभी भी टॉप पर काबिज रहे।
इसके बाद चौथे थ्रो में जहां एक ओर नीरज चोपड़ा ने 84.64 मी थ्रो किया वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ी नदीम ने जोरदार जवाब देते हुए 87.15 थ्रो फेका लेकिन पांचवें प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 87.73 का थ्रो फेंकते हुए अपना दबदबा कायम किया। वहीं पाकिस्तान के नदीम का पांचवां प्रयास फाउल रहा। वहीं छठवें प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 83.98 मी. का थ्रो किया।
भारतीय जैवलिन थ्रोअर पहला थ्रो दूसरा थ्रो तीसरा थ्रो चौथा थ्रो पांचवां थ्रो छठा थ्रो
नीरज चोपड़ा फाउल 88.17 मी. 86.32 मी. 84.64 मी. 87.73 मी. 83.98 मी
डीपी मनु 78.44 मी. फाउल 83.72 फाउल 83.48 मी. 84.14 मी
किशोर जेना 75.70 मी. 82.82 मी. फाउल 80.19 मी. 84.77 मी. फाउल
भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के प्रयास
  • पहला थ्रो-फाउल
  • दूसरा थ्रो-88.17 मी.
  • तीसरा थ्रो-86.32 मी.
  • चौथा थ्रो-84.64 मी
  • पांचवां थ्रो-87.73मी
  • छठा थ्रो- 83.98मी
पाकिस्तानी अरशद नदीम के प्रयास
पहला थ्रो:74.80
दूसरा थ्रो: 82.81
तीसरा थ्रो: 87.82
चौथा थ्रो:87.15
पांचवां थ्रो: फाउल
छठा थ्रो: 81.86

Related Articles

Back to top button