कौन है मालवी मल्होत्रा, जिन पर हुआ हमला

जुबिली न्यूज़ डेस्क

उड़ान फेम टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में मालवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

खबर है कि एक्ट्रेस के एक करीबी दोस्त ने ही उनपर हमला किया है फ़िलहाल मामले की शिकायत मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

बताया जा रहा है कि हमलावर ने मालवी के पेट पर चाकू से हमला किया। इसके बाद वो मालवी के चेहरे को निशाना बनाने जा रहा था। इस बीच किसी तरह से एक्ट्रेस ने अपने चेहरे को बचाया,लेकिन ऐसा करते वक्त माल्वी के दाहिने और बाएं हाथ में गंभीर चोट आ गयी है। उन्हें तीन जगह गहरी चोट आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि मालवी एक उभरती हुई कलाकार हैं। उन्होंने कई टीवी शो, हिंदी फिल्म, विज्ञापन और साउथ इंडस्ट्री में काम किया है। हालांकि उन्होंने अभी तक केवल एक ही हिंदी फिल्म होटल मिलन की है।

इस फिल्म में वो सपना नाम के किरदार निभाया था। इस फिल्म में कुणाल रॉय कपूर और करिश्मा शर्मा लीड रोल में थे। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

इसके अलावा उन्होंने कई तमिल फिल्में भी की हैं। यही नहीं मालवी ने कई सारे विज्ञापन किए हैं। वो Katie cosmetics की ब्रांड एंबेसडर हैं।मालवी कई फैशन शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

माल्वी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने एक फोटोशूट फैंस के साथ शेयर किया था। ये फोटोशूट उन्होंने रेगिस्तान में कराया था।

Related Articles

Back to top button