नहीं रहा कई फिल्मों की कहानी लिखने वाले ये फिल्मकार

जुबिली न्यूज़ डेस्क

बॉलीवुड में कई फिल्मों को अपनी कहानी के जरिये हिट कराने वीले फ़िल्मकार सागर सरहदी का निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि वो काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज 11 से 12 बजे के बीच सागर सरहदी का  किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद सागर सरहदी को एक कार्डिएक केयर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें हृदय संबंधी दिक्कतें थीं। साल 2018 में उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सागर सरहदी ने नूरी, बाजार, कभी कभी, सिलसिला, चांदनी, दीवाना और कहो ना प्यार है जैसी फिल्में लिखी हैं।

उनके निधन पर फिल्मकार अशोक पंडित ने लिखा कि ‘जानकर दुख हुआ कि मशहूर लेखक-निर्देशक सागर सरहदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने कई शानदार फिल्मों कभी कभी, नूरी, चांदनी, दूसरा आदमी और सिलसिला की कहानी लिखी। उन्होंने फिल्म बाजार को लिखा और निर्देशन किया। फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है।

बता दें कि सागर सरहदी की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कहानीकारों में की जाती है । उन्होंने फिल्म कभी कभी, सिलसिला और दीवाना सहित कई हिट फिल्मों की कहानी लिखी है। साथ ही  फिल्म बाजार का निर्देशन किया। इस फिल्म में स्मिता पाटिल, फारुख शेख और नसीरुद्दीन शाह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को समीक्षकों ने काफी सराहना की थी।

Related Articles

Back to top button