नहीं रहा बॉलीवुड का ये दिग्गज कलाकार

जुबिली न्यूज़ डेस्क

बॉलीवुड इंडस्ट्री ने आज एक और दिग्गज कलाकार को खो दिया। इस कलाकार ने शोले, इत्तेफाक और ‘अपनों की आग’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया था। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शर्मन जोशी के पिता अरविन्द जोशी का निधन हो गया है। बॉलीवुड से ज्यादा उन्हें थिएटर से लगाव था। वो गुजरात के जाने माने थिएटर आर्टिस्ट थे।

उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। अरविंद जोशी ने 84 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले में स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

उनके निधन को लेकर फिल्म समीक्षक कोमल नाहाटा ने भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि मशहूर एक्टर व गुजराती थिएटर के डायरेक्टर अरविंद जोशी का निधन हो गया है। इसके बाद से ही लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

उनके निधन पर परेश रावल ने ट्विटर कर लिखा कि, ‘भारतीय रंगमंच को अपूरणीय क्षति हुई है, दुख के साथ हमें जाने-माने अभिनेता श्री अरविंद जोशी को अलविदा कहना पड़ रहा हैं। एक बहुमुखी, प्रतिभावान और दिग्गज अभिनेता जैसे शब्द दिमाग में आते हैं, जब उनके काम के बारे सोचते है। उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी संवेदना जुड़ी हुई है।

&

;

गौरतलब है कि अरविंद जोशी अपनी पत्नी और दो बच्चों शरमन और मानसी जोशी रॉय के साथ रहते थे। उनकी बेटी मानसी की शादी एक्टर रोहित रॉय से हुई थी। जबकि थ्री इडियट फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले शरमन ने की शादी प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा से हुई थी।

बात करें काम की तो दिवंगत अभिनेता को फिल्मों की तुलना में थिएटर की दुनिया में ज्यादा जाना जाता था। वह ‘शोले’, ‘इत्तेफाक’ और ‘अपनों की आग’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा थे। उनके बेटे शरमन ने भी कई हिट फिल्मों जैसे थ्री इडियट, फरारी के सवारी, गोलमाल और रंग दे बसंती जैसी फिल्मों में काम किया है। शर्मन को थ्री इडियट्स से काफी पहचान मिली थी।

Related Articles

Back to top button