सदी के महानायक का ये ब्लॉग देख कर क्यों परेशान हुए चाहने वाले

जुबिली न्यूज डेस्क

के महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वो ब्लॉग के जरिये अपने अनुभव साझा करते रहते हैं। इस बीच सदी के महानायक ने बीते दिन कुछ ऐसा ब्लॉग लिखा जिससे उनके चाहने वालों का परेशां होना लाजमी है।

दुनियाभर में बॉलीवुड के शहंशाह के फैंस है जोकि उनकी झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन बीते दिन अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में कुछ ऐसा लिखा जिससे उनके फैंस को झटका लगा गया। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि उनकी तबियत बिगड़ गई है। इसी वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ सकती है।

बिग बी ने अपनी सर्जरी की जानकारी देते हुए लिखा कि, ‘मेडिकल कंडिशन… सर्जरी… मैं लिख नहीं सकता, एबी’।


उनके इस ब्लॉग को देखने के बाद उनके चाहने वाले करोड़ो फैंस परेशां हो गये। इस छोटा से वाक्य ने बहुत से लोगों के बीच बेचैनी को बढ़ा दिया है। दरअसल इसमें अमिताभ ने ये नहीं बताया कि किसी चीज की सर्जरी है, ये सर्जरी कब और कहां होगी।

यह भी नहीं कहा जा सकता कि सर्जरी होने वाली है या हो चुकी है। फ़िलहाल लोग उनकी सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं। फैंस लगातार कमेंट कर उनकी सेहत का पूछ रहे हैं।

इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है साथ ही लिखा है- सिर्फ ये ‘!!!!!! ?????’

यही नहीं उन्होंने एक ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है, कुछ काटने पर सुधरने वाला है, जीवन काल का कल है ये , कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे’।


गौरतलब है कि कोरोना से पीड़ित होने के बाद अमिताभ अस्पताल में भर्ती हुए थे। उस समय देशभर में उनकी सेहत के लिए लोग दुआएं मांग रहे थे। इसके बाद कुछ ही हफ्तों में उन्होंने कोरोना से पूरी तरह से जंग जीत लिया था और वह अपने घर आ गए थे।

बात करे वर्क फ्रंट की तो आने वाले समय में अमिताभ बच्चन फिल्म ‘चेहरे’, ‘झुंड़’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button