‘नवाब बानो’ को किसने बनाया था बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ‘निम्मी’

न्यूज़ डेस्क

फिल्म बरसात हां वही फिल्म जिसमें निम्मी पहली बार स्क्रीन पर दिखी। इसके बाद तो मानो बॉलीवुड में उनके साथ काम करने वालों की लाइन लग गई।राज कपूर, अशोक कुमार, धर्मेंद्र जैसे कई बड़े सितारे उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक रहते थे। वही निम्मी आज बॉलीवुड के साथ साथ देश को छोड़कर चली गयी।

पचास और साठ के दशक की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। वो 88 साल की थी। निम्मी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। उन्होंने सांताक्रूज के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। निम्मी का अंतिम संस्कार आज (26 मार्च) की दोपहर बाद किया जाएगा।

गौरतलब है कि निम्मी ने बॉलीवुड में करीब 16 साल काम किया इस बीच उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी।उन्हें अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर शुमार किया जाता था। उन्होंने एस अली राजा से शादी की थी जिनकी 2007 में मौत हो गयी थी।

राज कपूर ने दिया ‘निम्मी’ नाम

आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि निम्मी का असली नाम ‘नवाब बानो’ था। और उन्हें निम्मी नाम देने वाले बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राज कपूर थे। जी हां निम्मी को राजकपूर की पहली खोज भी कहा जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने ही नवाब बानो का नाम बदलकर निम्मी रखा था।

राजकपूर ने उन्हें अपनी फिल्म बरसात में ब्रेक दिया था। इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद निम्मी ने कई फिल्मों में काम किया। इसमें आन, उड़न खटोला, भाई भाई, कुंदन, मेरे महबूब जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

कई बड़े अभिनेता काम करने को लेकर रहते थे उत्सुक

बताया जाता है कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में निम्मी की काफी डिमांड में थीं। तभी तो दिलीप कुमार से लेकर राज कपूर, अशोक कुमार, धर्मेंद्र जैसे कई बड़े सितारे उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक थे। निम्मी के निधन को लेकर मशहूर फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Related Articles

Back to top button