तो इस वजह से काजोल शिफ्ट हो सकती हैं सिंगापुर

जुबिली न्यूज़ डेस्क

दुनियाभर में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है। इस महामारी से कोई भी हो सहमा हुआ है फिर चाहे वो कोई खास हो या आम।इसको लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी चिंतित है। दरअसल बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल को अपनी बेटी न्यासा की चिंता लगी हुई है। न्यासा सिंगापुर में रहकर पढाई करती हैं फ़िलहाल वो इंडिया में ही हैं।

इस बीच बताया जा रहा है कि अजय देवगन और काजोल कोरोना की वजह से अपनी बेटी को अकेले सिंगापुर नहीं भेजना चाहते हैं। इसलिए बेटी न्यासा के साथ काजोल ने सिंगापुर जाने का प्लान बनाया है। खबरों के अनुसार काजोल कुछ समय के लिए बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर में रहेंगीं। जबकि अजय देवगन मुंबई में बेटे युग के साथ रहेंगे।

दरअसल काजोल और अजय देवगन नहीं चाहते हैं कि उनकी बेटी न्यासा की पढाई पर कोई भी असर पड़े। इसलिए काजोल न्यासा के साथ ही रहेंगी। न्यासा सिंगापुर के युनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया में पढ़ाई कर रही हैं। साल 2018 में अजय देवगन ने सिंगापुर में एक अपार्टमेंट भी खरीदा था, ताकि न्यासा को रहने में कोई परेशानी न हो। यहीं जाकर काजोल बेटी के साथ रहेंगी।

ये भी पढ़े : प्राइवेट स्कूल फीस: केजरीवाल सरकार ने क्या फैसला लिया?

ये भी पढ़े : भाजपा पर इतनी मेहरबान क्यों है फेसबुक?

वर्क फ्रंट की बात की जाये तो अजय देवगन दो स्क्रिप्ट्स पर फिलहाल काम कर रहे हैं। इसके साथ ही अपनी अगली फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के काम में बिजी हैं। उनकी फिल्म, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया और सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक फिल्म मैदान पर काम करना हैं। इसलिए वह भारत में ही रुकेंगे।

Related Articles

Back to top button