मिड डे मील का खाना बनाते समय फटा ब्वॉयलर, चार की मौत

न्यूज़ डेस्क

बिहार के पूर्वी चंपारण में दिल देहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां के सुगौली प्रखंड में शनिवार सुबह करीब चार बजे मिड डे मील का खाना बनाते समय ब्वॉयलर फट गया। घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। इनकी संख्या का पता लगा पाना मुश्किल हो रहा है क्योंकि कई शवों के चीथड़े उड़ गए हैं। जबकि घायल तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हुए है, जिनका इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुगौली के बंगरा स्थित केंद्रीयकृत रसोईघर की है। होने वाला धमाका इतना जोरदार था कि कई शवों के चीथड़े सड़क पर बिखरे पड़े हैं। बताया जा रहा है कि घटना में करीब चार से पांच लोगों की मृत्यु हुई है।

वहीं,  इस घटना के बाद से इलाके में हडकंप मच गया, लेकिन कोई किसी की मदद कर पाने में सक्षम नहीं हो पा रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं। साथ ही राहत कार्य में जुट गये है।

जानकारी मिली है कि यहां एक नव प्रयास नाम की संस्था थी जो स्कूलों में मिड डे मील पहुंचाने का काम करती है। इसमें करीब 12 से अधिक कारीगर काम करते है।

Related Articles

Back to top button