भाजपा विधायक का आरोप, कहा-चंद्रशेखर की हत्या में शाामिल थे नेहरू

जुबिली न्यूज डेस्क

भाजपा नेता अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार राजस्थान के भाजपा विधायक ने विवादित बयान दिया है।

भाजपा विधायक मदन दिलावर ने कहा है कि चंद्रशेखर आजाद की हत्या के लिए जवाहर लाल नेहरू जिम्मेदार थे। दिलावर भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी हैं।

भाजपा विधायक ने यह आरोप रविवार को राजसमंद में भाजपा की स्थानीय बैठक में कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अंग्रेजों के साथ मिलकर चंद्रशेखर आजाद की हत्या करवाई थी। मृत्यु से पहले आजाद, पंडित नेहरू से मिलने गए थे।

 

मदन दिलावर ने कहा कि पंडित नेहरू को मालूम था कि आजाद अल्फ्रेड पार्क में बैठे हैं। ये जानकारी नेहरू ने अंग्रेजों को दे दी, जिसके बाद अंग्रेज सिपाहियों ने आजाद को पार्क में चारों तरफ से घेर लिया और आजाद पर हमला कर दिया।

भाजपा सांसद ने कहा कि इस घटना में चंद्रशेखर आजाद ने अंग्रेजों के हाथों मरने से अच्छा खुद को गोली मारना सही समझा और शहीद हो गए।

मालूम हो कि मदन दिलावर राजस्थान बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। भाजपा ने उन्हें प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दे रखी है। इसके साथ ही वह पहले भी अपने बयानों से चर्चा में बने रहे हैं।

ये भी पढ़े : फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, यहां जाने नई लिस्ट

ये भी पढ़े : 120 सालों में दूसरी बार रही सबसे गर्म फरवरी

ये भी पढ़े : क्या इस स्टार की मौत में उद्धव के मंत्री का है हाथ 

फिलहाल भाजपा विधायक के इस बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जतायी है। ऐसी आशंका है कि मदन दिलावर के इस बयान पर विवाद बढ़ सकता है।

दरअसल चंद्रशेखर आजाद की शहादत से नेहरू को जोडऩे का यह पहला वाकया है। इससे पहले कभी किसी ने इस तरह का आरोप नहीं लगाया था।

हांलाकि इसके पहले कई बार बीजेपी के नेता अनेक मुद्दों पर नेहरू को जिम्मेदार बताने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए हैं। ऐसे में मदन दिलावर भी अपने विवादित बयान के चलते घिर सकते हैं।

ये भी पढ़े : मोदी की तारीफ में क्या बोले आजाद?

ये  भी पढ़े : राम मंदिर निर्माण : अब तक इतने करोड़ इकट्ठा हुआ चंदा

Related Articles

Back to top button