बिहार चुनाव: नतीजों से पहले RJD ने कार्यकर्ताओं से क्‍या कहा

जुबिली न्‍यूज डेस्‍क

बिहार चुनाव पर सभी एग्जिट पोल को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य में विपक्षी महागठबंधन की सरकार बन सकती है। एग्जिट पोल के आने के बाद विपक्षी खेमे में खुशी की लहर है। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने जश्‍न मनाना शुरू कर दिया है।

एग्जिट पोल्स सामने आने के बाद तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी ने कार्यकर्ताओं को कहा है कि 10 नवंबर को चुनाव परिणाम कुछ भी हो उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से मंजूर करना है।

पार्टी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि आतिशबाजी और हर्ष फायरिंग से किसी भी हाल में बचा जाए और प्रतिद्वंदियों या उनके समर्थकों के साथ किसी भी तरह का अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस बीच जीत की उम्मीद में पटना में RJD दफ्तर में साफ-सफाई शुरू हो गई है। आस-पास मरम्मत का काम जोर-शोर से किया जा रहा है।

बता दें कि एबीपी सी-वोटर से लेकर रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। सभी एग्जिट पोल में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है और तेजस्वी यादव की सरकार बनती हुई नजर आ रही है।

इंडिया टूडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में महागठबंधन क्लीन स्विप करता दिखाई दे रहा है। इस पोल में आरजेडी गठबंधन को 139-161 सीट मिली हैं और एनडीए गठबंधन को 69-91 सीट दी गई हैं।

बिहार चुनाव के नतीजों से पहले RJD ने कार्यकर्ताओं को चेताया

सीएनएन न्यूज 18-टूडे चाणक्य ने महागठबंधन को बंपर 180 सीटें दी हैं, जबकि एनडीए को मात्र 55 सीट दी गई हैं। एलजेपी को शून्य तो अन्य को 8 सीट दी गई हैं।

रिपब्लिक टीवी-जन की बात एग्जिट पोल में महागठबंधन को 118-138 सीट तो एनडीए को 91-117 सीट दी गई हैं। एलजेपी को इस पोल में 5 से 8 सीट और अन्य को 6 सीटें दी गई हैं।

ये भी पढ़े : इस वेब सीरीज में नजर आएंगी ‘भाभी जी’

ये भी पढ़े : तो क्या श्वेता तिवारी ने कर ली तीसरी शादी ! देखें तस्वीरें

इस बीच न्यूज एक्स-डीवीआर रिसर्च एग्जिट पोल ने खंडित जनादेश का दावा किया है, जिसके तहत महागठबंधन को 108 से 123 सीट तो एनडीए गठबंधन को 110-117 सीट मिल सकती हैं।

Related Articles

Back to top button