BCCI का ऐलान: 2026-27 सीजन में लखनऊ बनेगा इंटरनेशनल मैच का गवाह

सैय्यद मोहम्मद अब्बास
लखनऊ। Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने 2026-27 के घरेलू सीजन के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इस बार भारतीय टीम अपनी सरज़मीं पर 17 शहरों में खेलेगी और इस दौरान कुल 22 मुकाबले खेलेगी।
BCCI से मिली जानकारी के अनुसार, इस घरेलू सीजन में चार टीमें भारत दौरे पर आएंगी। इनमें West Indies cricket team, Sri Lanka national cricket team, Zimbabwe national cricket team और Australia national cricket team शामिल हैं।
घरेलू सीजन का आगाज सितंबर से होगा। 17 शहरों में Lucknow भी एक मुकाबले की मेजबानी करता नजर आएगा। यह मैच लखनऊ के BRSABV Ekana Cricket Stadium में खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर को पहला टी-20 मुकाबला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा, लखनऊ में 17 जून को Afghanistan national cricket team के खिलाफ एक वनडे मुकाबला भी खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज का भारत दौरा
- 27 सितंबर 2026: पहला वनडे: त्रिवेंद्रम
- 30 सितंबर 2026: दूसरा वनडे: गुवाहाटी
- 03 अक्टूबर 2026: तीसरा वनडे: न्यू चंडीगढ़
- 06 अक्टूबर 2026ल: पहला T20I: लखनऊ
- 09 अक्टूबर 2026: दूसरा T20I: रांची
- 11 अक्टूबर 2026: तीसरा T20I: इंदौर
- 14 अक्टूबर 2026: चौथा T20I: हैदराबाद
- 17 अक्टूबर 2026: पांचवां T20I: बेंगलुरु
श्रीलंका का भारत दौरा
- 13 दिसंबर 2026: पहला वनडे: दिल्ली
- 16 दिसंबर 2026: दूसरा वनडे: बेंगलुरु
- 19 दिसंबर 2026: तीसरा वनडे: अहमदाबाद
- 22 दिसंबर 2026: पहला T20I: राजकोट
- 24 दिसंबर 2026: दूसरा T20I: कटक
- 27 दिसंबर 2026: तीसरा T20I: पुणे
जिम्बाब्वे का भारत दौरा
- 3 जनवरी 2027: पहला वनडे: कोलकाता
- 6 जनवरी 2027: दूसरा वनडे: हैदराबाद
- 9 जनवरी 2027: तीसरा वनडे: मुंबई
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा
- 21- 25 जनवरी 2027: पहला टेस्ट : नागपुर
- 29 जनवरी – 2 फरवरी 2027: दूसरा टेस्ट: चेन्नई
- 11 – 15 फरवरी: तीसरा टेस्ट: गुवाहाटी
- 19 – 23 फरवरी 2027: चौथा टेस्ट: रांची
- 27 फरवरी – 3 मार्च: पांचवां टेस्ट : अहमदाबाद



