नाचते गाते आए बाराती, फिर दूल्हे को देख शादी को राजी नहीं हुई दुल्हन

न्यूज़ डेस्क

पटना। बिहार में शादी के लिए तैयार बैठी दुल्हन के साथ कुछ ऐसा हुआ की लोग हैरान रह गए। आपको बता दे कि घटना बेतिया जिले के जगदीशपुर थाने के झखरा गांव की है, जहां बीती रात एक ऐसी बरात पहुंची जिसे देखकर सभी लोग दंग रह गए। शादी करने पहुंचा दूल्हा हथकड़ी पहने हुए था और बरात में दूल्हे के परिवार के अलावा सभी बराती पुलिस वाले थे।

यह अनोखी बारात जब दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो हथकड़ी में दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन को काफी समझाया गया, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई। आखिरकार देर रात बारात वापस लौट गई और दूल्हा जेल पहुंच गया।

ये भी पढ़े: बुढ़ापे में की थी शादी पर दुल्हन ने कर दिया कांड

दूल्हे के साथ चार वैन पुलिस वाले बारात में गए थे, जो दूल्हे को वापस लेकर जेल पहुंचे। दरअसल मामला यह है कि मनुआपुल थाने के ओझाटोला गांव निवासी कुंदन पटेल की शादी झखरा गांव में तय थी। शादी की तैयारी लड़की पक्ष की ओर से की गयी थी।

इस बीच बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने शादी के दो दिन पूर्व उसे गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। इस बीच उसकी शादी तय हो गई। इधर शादी तय हुई, उधर वह गिरफ्तार हो गया।

ये भी पढ़े: Nirbhaya Case: दोषियों को 3 मार्च की सुबह 6 बजे होगी फांसी

Related Articles

Back to top button