दिसंबर 2025 में 18 दिन बैंक बंद रहेंगे, जानें किस राज्य में किस दिन अवकाश

जुबिली स्पेशल डेस्क

साल 2025 का अंतिम महीना दिसंबर बैंकिंग सेवाओं के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। इस महीने रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार, त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों को मिलाकर कुल 18 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी।

भारत में बैंक अवकाश राज्य और क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होते हैं, इसलिए हर शहर में छुट्टी की तारीखें भी भिन्न हो सकती हैं। दिसंबर में क्रिसमस और आदिवासी दिवस जैसे बड़े अवसर भी शामिल हैं।

दिसंबर 2025 में बैंक हॉलिडे

डेट स्टेट हॉलिडे
दिसंबर अरुणाचल प्रदेशनागालैंड राज्य स्थापना दिवस और स्वदेशी आस्था दिवस
दिसंबर गोवा सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व
12 दिसंबर मेघालय पा तोगन नेंगमिन्जा संगमा पुण्यतिथि
18 दिसंबर मेघालय यू सोसो थाम
19 दिसंबर गोवा गोवा मुक्ति दिवस
20 दिसंबर सिक्किम लोसूंग या नामसूंग
22 दिसंबर सिक्किम लोसूंग या नामसूंग
24 दिसंबर मिजोरमनागालैंडमेघालय क्रिसमस की पूर्व संध्या
25 दिसंबर देश भर के बैंक क्रिसमस
26 दिसंबर मिजोरमनागालैंडमेघालय क्रिसमस
27 दिसंबर नागालैंड क्रिसमस
30 दिसंबर मेघालय यू कियांग नांगबाह पुण्यतिथि
31 दिसंबर आईजॉल और इंफाल नए साल की पूर्व संध्या/इमोइनु इराटपा

दिसंबर 2025 बैंक हॉलिडे लिस्ट

1 दिसंबर (सोमवार)

  • अरुणाचल प्रदेश – राज्य स्थापना दिवस

  • नागालैंड – स्वदेशी आस्था दिवस

3 दिसंबर (बुधवार)

  • गोवा – संत फ्रांसिस जेवियर पुण्यतिथि

7 दिसंबर (रविवार)

  • पूरे भारत में रविवार की छुट्टी

12 दिसंबर (शुक्रवार)

  • मेघालय – स्वतंत्रता सेनानी पा तोगन नेंगमिनजा संगमा की पुण्यतिथि

13 दिसंबर (दूसरा शनिवार)

  • पूरे भारत में अवकाश

14 दिसंबर (रविवार)

  • पूरे भारत में अवकाश

18 दिसंबर (गुरुवार)

  • मेघालय – प्रसिद्ध खासी कवि यू सोसो थाम की पुण्यतिथि

19 दिसंबर (शुक्रवार)

  • गोवा – गोवा मुक्ति दिवस

20 दिसंबर (शनिवार)

  • सिक्किम – लोसूंग/नामसूंग त्योहार

21 दिसंबर (रविवार)

  • पूरे भारत में अवकाश

22 दिसंबर (सोमवार)

  • सिक्किम – लोसूंग/नामसूंग त्योहार
    → इस तरह सिक्किम में 20, 21 और 22 दिसंबर को लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगे।

24 दिसंबर (बुधवार)

  • मिज़ोरम, नागालैंड, मेघालय – क्रिसमस ईव

25 दिसंबर (गुरुवार)

  • पूरे भारत में – क्रिसमस अवकाश

26 दिसंबर (शुक्रवार)

  • मिज़ोरम, नागालैंड, मेघालय – क्रिसमस के उपलक्ष्य में अवकाश
    → इन राज्यों में चार दिनों की लगातार छुट्टी पड़ेगी।

27 दिसंबर (शनिवार)

  • देशभर में चौथा शनिवार

  • कोहिमा (नागालैंड) – क्रिसमस अवकाश

28 दिसंबर (रविवार)

  • पूरे भारत में अवकाश

30 दिसंबर (मंगलवार)

  • मेघालय – स्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि

31 दिसंबर (बुधवार)

  • मिज़ोरम – न्यू ईयर ईव अवकाश

  • मणिपुर – इमोइनु इरतपा (धन व समृद्धि की देवी का पर्व)

 

Related Articles

Back to top button