रूस के 33 अरबपति कारोबारियों पर ऑस्ट्रेलिया ने लगाए प्रतिबंध

जुबिली न्यूज डेस्क

एक ओर यूक्रेन पर रूस का हमला जारी है तो वहीं दूसरी ओर रूस पर प्रतिबंध लगने का सिलसिला जारी है। अब तो सबसे ज्यादा प्रतिबंधों वाला देश बना गया है।

तमाम प्रतिबंधों के बाद जहां रूस टस से मस नहीं हो रहा है वहीं अब कई देशों ने रूस पर शिकंजा कसने के लिए रूस के अरबपति कारोबारियों पर प्रतिबंध लगा रहा है।

मशहूर कारोबारी रोमन एब्रामोविच

इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया ने रूस के 33 अरबपति कारोबारियों और उनके परिवार पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें मशहूर कारोबारी रोमन एब्रामोविच भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :  यूपी में प्रियंका की असफलता को ढाल बना क्या बोले रावत ?

यह भी पढ़ें :  अमेरिका बोला-किसी देश को नहीं करने देंगे रूस की मदद

यह भी पढ़ें :  CWC की मीटिंग में हार पर मंथन लेकिन नये अध्यक्ष पर नहीं बनी बात 

एब्रमोविच अरबपतियों की सूची में आते हैं और वो चेलसी फुटबॉल क्लब के मालिक हैं।

उनके अलावा कोरोबारी एलेक्से मिलर, दिमित्री लेबेदेव, सर्गेई चेमेजोव, निकोलाय टोकारेव, इगोर शुवालोव और किरील दिमित्रिव पर प्रतिबंध लगाया गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि आज लगाए गए प्रतिबंध देश की “उस प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं जिसमें विशाल व्यक्तिगत संपत्ति रखने वालों और रूस के लिए आर्थिक और रणनीतिक महत्व रखने वालों को प्रतिबंधित किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ के CM ने BJP को बताया यूपी में कितने में पड़ा विधायक

यह भी पढ़ें : …तो अब दुनिया में खत्म होने वाली है कोरोना इमरजेंसी?

यह भी पढ़ें :  यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बताया कि अब तक कितने रूसी सैनिकों ने किया आत्मसमर्पण 

ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ”ऑस्ट्रेलियाई सरकार यूक्रेन की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और यूक्रेन के लोगों के लिए अपने दृढ़ समर्थन को दोहराती है।”

ऑस्ट्रेलिया से पहले अमेरिका और ब्रिटेन भी रूस के कारोबारियों पर प्रतिबंध लगा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button