केजरीवाल के घर पर हमला, बैरियर और CCTV तोड़े

जुबिली न्यूज डेस्क

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर बुधवार को कथित तौर पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला करने और तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आज ट्वीट कर यह जानकारी दी।

उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ”दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए हैं। गेट पर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिए हैं।”

यह भी पढ़ें :  25 कांग्रेस विधायकों ने बढ़ायी उद्धव सरकार की मुश्किलें!

यह भी पढ़ें : एक और पार्टी ने छोड़ा साथ, अब क्या करेंगे इमरान खान

यह भी पढ़ें :  दिल्ली : सीवर में फंसे 4 लोगों ने तोड़ा दम

यह भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर पत्रकार राना अय्यूब को विदेश जाने से रोका गया

”बीजेपी के गुंडे सीएम अरविंद केजरीवाल जी के घर पर तोडफ़ोड़ करते रहे। बीजेपी की पुलिस उन्हें रोकने की जगह उन्हें घर के दरवाजे तक लेकर आई।”

70 कार्यकर्ता हिरासत में

पुलिस के अनुसार, भाजपा युवा मोर्चा के करीब 150-200 कार्यकर्ताओं ने सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था।

ये प्रदर्शन केजरीवाल के ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर विधानसभा में दिए बयान के खिलाफ रखा गया था। करीब 1 बजे कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर सीएम आवास के बाहर तक पहुंच गए।

उन्होंने दरवाजे पर पेंट फेंका और यहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर 70 लोगों को हिरासत में लिया है। इन पर कार्रवाई की जा रही है।

आप ने लगाया भाजपा पर आरोप

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला और तोडफ़ोड़ की।

दरअसल, भाजपा कार्यकर्ताओं आज अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

यह भी पढ़ें :  बनारस के घाट पर सिंगर सुखविंदर ने ऐसा क्या कर दिया है कि जिसपर मचा है बवाल

यह भी पढ़ें :  UP में वक्त से पहले आई गर्मी, अचानक बढ़ रहा तापमान

यह भी पढ़ें :  IPL 2022 : राजस्थान की सनराइजर्स पर रॉयल जीत

वहीं भाजपा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का मजाक उड़ाया है। बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन के बाद तोडफ़ोड़ की घटना सामने आई।

Related Articles

Back to top button