JNU छात्र के भड़काऊ VIDEO पर असम सरकार दर्ज करेगी केस

न्‍यूज डेस्‍क

असम को भारत से अलग करने का भड़काऊ बयान देना छात्र शरजील इमाम के लिए महंगा पड़ने जा रहा है। दरअसल, जेएनयू के छात्र के असम को भारत से अलग करने का बयान देने पर असम सरकार सख्त नजर आ रही है।

शरजील इमाम के विवादित बयान वाले वीडियो के वायरल होने के बाद असम सरकार में मंत्री हेमंत बिस्म शर्मा ने कहा कि विडियो पर राज्य सरकार ने संज्ञान लिया है। भड़काऊ बयान देनेवाले छात्र पर केस दर्ज किया जाएगा।

वायरल विडियो में जेएनयू छात्र शरजील इमाम कह रहे हैं कि ‘हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम से हिंदुस्तान को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। परमानेंटली नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से कट कर ही सकते हैं।

रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको एक महीना हटाने में लगेगा…जाना हो तो जाएं एयरफोर्स से। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।’ सोशल मीडिया पर इस बयान के लिए सरजिल की खासी आलोचना हो रही है।

वहीं, शरजील इमामके विवादित बयान पर राजनीति तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उस विडियो को शाहीन बाग का बताते हुए दावा किया कि वहां भारत के टुकड़े करने की साजिश रची जा रही है। बीजेपी की तरफ से संबित पात्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन की जगह शाहीन बाग नहीं, बल्कि दिशाहीन बाग है, तौहीन बाग है। संबित पात्रा ने वहां राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा।

बीजेपी प्रवक्‍ता ने दावा किया कि शाहीन बाग में प्रदर्शन के नाम पर भारत के टुकड़े करने की साजिश चल रही है। पात्रा बोले, ‘वहां खुलेआम आगजनी, खुले जिहाद का आवाहन किया जा रहा है। असम को अलग करने की बात की जा रही है।’

वहीं, शरजील इमाम के विवादित वीडियो पर बीजेपी नेता विवेक गर्ग ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से शिकायत दर्ज कराई है। आरटीआई एक्टिविस्ट विवेक गर्ग ने कहा है कि शरजील इमाम जो जेएनयू का छात्र है और शहीन बाग प्रदर्शन का मुख्य आयोजन कर्ता है, इस शख्स ने भारत के खिलाफ बयान दिया है और असम को भारत से तोड़ने की बात कही है। विवेक गर्ग ने कहा है कि इस शख्स को गिरफ्तार किया जाए और इसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत FIR दर्ज किया जाए।

Related Articles

Back to top button