क्या BJP और एकनाथ शिंदे में नहीं बन रही है?

जुबिली स्पेशल डेस्क

मुंबई। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन हुए काफी वक्त हो चुका है लेकिन अभी तक इस सरकार का कैबिनेट विस्तार नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे और बीजेपी मंत्रियों के विभागों के बटवारों को लेकर अभी बात नहीं बन पाई है।

इतना ही नहीं दोनों के बीच इस पर बातचीत चल रही है लेकिन किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। वहीं एकनाथ शिंदे कैबिनेट के विस्तार के लिए दिल्ली जाने वाले थे लेकिन उनका दौरा भी रद्द हो गया।

हालांकि उनके दौरे रद्द होने की क्या है वजह इसका कारण सामने नहीं आया है। हालांकि उनका दौरा रद्द होने पर राजनीतिक हलचल तेेज हो गई है। वो भी ऐसे समय जब एकनाथ शिंदे ने हाल ही में कहा था कि वह अगले तीन दिनों में अपनी कैबिनेट का विस्तार कर लेंगे लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है।

आपको बता दें कि सीएम बनने के बाद एकनाथ शिंदे कई बार दिल्ली में बीजेपी के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं लेकिन अभी तक जितनी भी बैठक हुई उसमें कैबिनेट विस्तार चर्चा तो हुई लेकिन मुहर अभी तक नहीं लग रही है।

वहीं विपक्ष ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं करने के लिए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इस समय राज्य में बारिश का कहर टूट रहा है। इस वजह से बड़े स्तर पर कृषि को नुकसान हो रहा है।साथ ही राज्य सरकार का मानसून सत्र अभी तक नहीं हुआ है।

ऐसे में इसका हाल जानने वाला किसी भी जिले में संरक्षक मंत्री नहीं है। अब देखना होगा कि नई सरकार कैबिनेट विस्तार कब होता है। कैबिनेट विस्तार में देरी एक नया इशारा जरूर कर रही है। वो इशारा क्या बीजेपी और एकनाथ शिंदे में नहीं बन रही है।कम मिलाकर नई सरकार सवालों के घेरे में है।

Related Articles

Back to top button