सरकार बनते ही अखिलेश करेंगे ये काम

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया शनिवार को पार्टी कार्यालय पर विभिन्न धर्म के गुरुओं से मिले। अयोध्या के कई संतों के साथ ही सिक्ख गुरु और मौलानाओं से भी अखिलेश यादव मिले।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या से आए विभिन्न धर्मों के संतों से बात की। इस दौरान सपा प्रमुख ने बड़ा ऐलान करते हुए सत्ता में उनकी सरकार आते ही अयोध्या के सभी धार्मिक स्थलों को कर मुक्त कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं नगर निगम द्वारा आम लोगों से वसूला जाने वाला टैक्स भी माफ किया जाएगा।

राम की नगरी कर मुक्त होगी। शनिवार को अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज अयोध्या के विविध धर्मों के धर्म गुरुओं का स्नेह सानिध्य और आशीर्वाद मिला।

ये भी पढ़ें: अदालत ने भी माना कि मुख्य न्यायाधीशों के तबादले से रेड्डी को अनुचित लाभ हुआ

ये भी पढ़ें: टीएमसी के स्थापना दिवस पर ममता को लगा बड़ा झटका

ये भी पढ़ें: भागवत बोले- हिंदू कभी राष्‍ट्र विरोधी नहीं हो सकता, ओवैसी ने पूछा ये सवाल

सपा के सरकार में आने पर हम अयोध्या नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी धार्मिक स्थलों और नागरिकों को कर मुक्त करेंगे जिससे प्रदेश में रामराज्य की अवधारणा फलीभूत हो। योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हम जन कल्याण के सच्चे दीये जलाएंगे!

इस दौरान सिख समाज के लोगों ने उनको पगड़ी भी पहनाई। अखिलेश यादव को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमको अयोध्या के धर्मगुरुओं का आशीर्वाद मिला है।

सभी ने हमको दिल से आशीर्वाद दिया है। अयोध्या के मान्यवरों का अभिनदंन करता हूं। अयोध्या तो एकता का प्रतीक है। हमको भरोसा है कि 2022 में प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

उत्तर प्रदेश की इस सरकार के किसी भी फैसले पर अब भरोसा नहीं है। भाजपा तो देश में सबसे अधिक झूठ बोलने वाली पार्टी बन चुकी है।

अखिलेश ने कहा कि अयोध्या से आये लोगों का आभार व धन्यवाद। यह बहुत बड़ी लड़ाई की बात है।

आप सब का सहयोग रहा तो 2022 में शुरुआत हो जाएगी। एक साथ सभी धर्मों के लोग आए हैं यही हमारा समाज है। हमने अपनी संस्कृति बचा कर रखी। गंगा जमुनी तहजीब एक दिन में नहीं बनी।

हमारे देश में सभी धर्म का सम्मान होता है। भाजपा तो सभी को लड़ाने का काम करती है। मैं बहुत बड़ा धार्मिक हूं। मैंने तो अपने घर में मंदिर बनाया है।

अखिलेश यादव के कहा कि कोरोना वायरस के कारण हमने बहुत मुश्किल भरे दिन देखें हैं। लोग एक तो सरकार तो दूसरी ओर सरकार की पैदा की गई इस वैश्विक बीमारी के कारण काफी परेशान हैं।

भाजपा सरकार एक ओर इंटरकास्ट शादी करने वालों को 50 हजार रुपया दे रही है। दूसरी ओर लव जेहाद कर कानून बना रही है। पार्टी को दोहरा चरित्र सभी के

सामने है। अखिलेश यादव ने कहा कि किसान के हर संघर्ष में समाजवादी पार्टी उनके साथ है। अब तो किसान का भाजपा पर से भरोसा उठ गया है। सरकार कहती है कि हम एमएसपी देते हैं, जिससे किसान की आय दोगुनी हो जाये। हर जगह जो झूठ बोलते हैं।

ये भी पढ़ें:  ऐसे तो और बढ़ जायेगी खट्टर सरकार की मुश्किलें

ये भी पढ़ें:  मंदिर तोड़े जाने पर भारत ने की पाक से कार्रवाई की मांग

ये भी पढ़ें:   भागवत बोले- हिंदू कभी राष्‍ट्र विरोधी नहीं हो सकता, ओवैसी ने पूछा ये सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। अयोध्या के एयरपोर्ट में अधिग्रहित जमीन का किसानों को पूरा मुआवजा नहीं मिला जबकि समाजवादी सरकार ने 6 गुना रेट दिया था।

किसान की आय दुगनी करनी है तो एमएसपी को अनिवार्य बनाया जाए। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए बनने वाली मंडियों पर रोक लगा दी। उन्हें बर्बाद कर दिया।

महिलाओं-बेटियों के साथ दुष्कर्म हो या फर्जी एनकाउण्टर भाजपा राज में इनमें वृद्धि हुई है। झूठे मुकदमें लगाए जा रहे हैं। कोविड-19 का इस्तेमाल विपक्ष को दबाने के लिए होता है। भाजपा के लिए खुली छूट है। गरीब की आवाज दबाई जा रही है। भाजपा झूठे आंकड़े से अपनी वाहवाही कराती है।

Related Articles

Back to top button