एयर इंडिया ने मॉस्को की उड़ानों पर इसलिए लगाई रोक

जुबिली स्पेशल डेस्क

एयर इंडिया ने दिल्ली से मॉस्को की अपनी उड़ानों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से मॉस्को की अपनी उड़ानों पर रोक लगाने का बड़ा फैसला किया गया है।

मीडिया रिपोट्र्स की माने तो रूस के आसमान और उसके आस पास में हो रही गतिविधियों के कारण वहाँ यात्रियों पर ख़तरा बना हुआ है। इस वजह से एयर इंडिया ने दिल्ली से मॉस्को की अपनी उड़ानों पर रोक लगाने का फैसला किया है।

हालांकि बड़ा सवाल यह है कि इससे पहले भी खतरा था लेकिन फैसला अब लिया गया है। एयर इंडिया ने रशियन एम्बेसी से कहा है कि वो कैंसिल की गई उड़ानों के यात्रियों को पूरा रिफंड करेगा।

यह भी पढ़ें : ‘जब मुस्लिम देशों में लाउडस्पीकर पर रोक है तो फिर भारत में इसकी क्या जरूरत है?’

यह भी पढ़ें : इस वैवाहिक विवाद मामले को देख हैरान हुए सीजेआई, कहा-कुछ लोगों को लड़ने में…

यह भी पढ़ें :  ‘कश्मीर हिंसा का चश्मदीद गवाह हूं, BJP पर फिल्म के जरिए प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप गलत’

मीडिया रिपोट्र्स की माने तो इंश्योरेंस न मिलने के कारण उड़ानों को फिलहाल रोकने का फैसला किया गया है। बताया जा रहा है कि रशियन स्काई में थ्रेट परसेप्शन को देखते हुए इंटरनेशनल इंश्योरेंस एजेंसियों से मॉस्को जाने या वहाँ से आने वाली उड़ानों पर इंश्योरेंस देने से मना कर दिया है इसीलिए एयर इंडिया ने अपनी मॉस्को उड़ानों को रोक दिया है।

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच अब तक जंग जारी है। रूस की सेना ने यूक्रेन के कई हिस्सों पर अपना दबदबा बना रखा है और वहां की स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है। जंग के बीच यूक्रेन में आम लोगों में खौफ का माहौल है और लोग अपनी जान बचाने के लिए बंकरों में घुसने पर मजबूर है। यूक्रेन पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है और हर तरफ लाशे नजर आ रही है।इस बीच यूक्रेन सरकार ने रूस पर नरसंहार का आरोप लगाया है।

 

Related Articles

Back to top button