UP में दो सड़क हादसों में 12 जिंदगी खत्म

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लिए मंगलवार का दिन भीषण सड़क हादसे के नाम रहा है। अलग-अलग जिलों में हुए भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की जान जा चुकी है। यूपी के मथुरा और बुलंदशहर जनपद ये दो हादसे हुए हैै। पहला सड़क हादसा मथुरा जिले के यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव क्षेत्र में हुआ है, जहां गांव बुर्ज सुखदेव के निकट एक अनियंत्रित एंबुलेंस ने कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि इसमे दोनों वाहनों में सवार दस लोगों में से सात की मौत हो गई है, जबकि अन्य लोग भी गम्भीर रूप से घायल हुए है। उधर पुलिस ने शवों का पोस्मार्टम कराया है।

घायलों का नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। दूसरी घटना बुलंदशहर में तब देखने को मिली जब मखौना नहर में श्रद्धालुओं से भरी कार गिर गयी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है, जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालु मुरादाबाद से वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Jubilee Post

Related Articles

Back to top button