हर दिन 8 भारतीयों को भेजा जा रहा वापस, वीजा नियमों पर और सख्त हुआ अमेरिका

जुबिली न्यूज डेस्क 

नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही वहां से भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किए जाने के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। विदेश मंत्रालय (MEA) के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2025 से जुलाई तक यानी साढ़े छह महीनों में ही 1703 भारतीयों को अमेरिका से वापस भारत भेजा गया है। ये आंकड़ा बाइडन प्रशासन की तुलना में तीन गुना से भी अधिक है।

 ट्रंप के दोबारा सत्ता में आते ही सख्ती शुरू

ट्रंप प्रशासन ने हमेशा अवैध प्रवासियों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अपने दूसरे कार्यकाल में ट्रंप सरकार ने वीजा जांच और आव्रजन नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बढ़ा दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने चेतावनी दी थी कि वीजा धारकों की निरंतर निगरानी की जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर वीजा तत्काल रद्द कर दिया जाएगा।

 हर दिन औसतन 8 भारतीय हो रहे हैं डिपोर्ट

MEA के अनुसार, जनवरी से जुलाई 2025 तक हर दिन औसतन 8 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है। जबकि बाइडन प्रशासन (जनवरी 2020 से दिसंबर 2024) के दौरान यह औसत 3 प्रतिदिन था। यह तेजी पिछले पांच वर्षों में हुए कुल 7,244 निर्वासनों में से लगभग 25% है।

 कब-कब और कितने भारतीयों को किया गया डिपोर्ट?

  • फरवरी 2025: 5, 15 और 16 तारीख को 333 भारतीयों को सैन्य विमानों से डिपोर्ट किया गया।

  • मार्च, जून, जुलाई: 19 मार्च, 8 जून और 25 जून को ICE चार्टर फ्लाइट्स से 231 लोग भेजे गए।

  • 5 और 18 जुलाई: गृह सुरक्षा विभाग ने 300 भारतीयों को डिपोर्ट किया।

  • अब तक कुल 864 लोगों को चार्टर और सैन्य उड़ानों के जरिए भारत भेजा जा चुका है।

 ये भी पढ़ें-हर दिन 8 भारतीयों को भेजा जा रहा वापस, वीजा नियमों पर और सख्त हुआ अमेरिका

वैश्विक विरोध के बावजूद ट्रंप अडिग

अमेरिका की इस नीति को लेकर कई देशों ने विरोध जताया है। फिर भी ट्रंप प्रशासन का कहना है कि अवैध प्रवासी अमेरिका में नहीं रह सकते। उन्होंने साफ किया है कि अमेरिकी कानूनों का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button