Video : राहुल-अखिलेश की जोड़ी ने निकाली BJP पर भड़ास

लखनऊ। इंडिया गठबंधन अब पूरी तरह से पटरी पर लौटता हुआ नजर आ रहा है। कांग्रेस और सपा एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में उतर रहे हैं। यूपी में कांग्रेस 17 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश करेगी। दोनों ही दलों के बीच तमाम तरह की रार के बीच गठबंधन हो गया था।

अब अखिलेश यादव और राहुल गांधी एक साथ मंच भी साझा करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल गठबंधन फाइनल होने के बाद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए है।सपा और कांग्रेस के पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी के नेताओं के समर्थन में जमकर नारे लगाए।

जनसैलाब आने वाली पीढिय़ों को संदेश देगा कि जब कोई तानाशाह देश की अखंडता, संप्रभुता और संविधान को खत्म करने पर आमादा था तो हमने उसे इस यात्रा के माध्यम से रोकने का काम किया था। ” कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘देश में बढ़ती नफरत का कारण अन्याय है। हिंदुस्तान में गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। इसी अन्याय के खिलाफ हमने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की है। ”

उन्होंने कहा, ‘‘देश में नफरत फैल रही है, क्यों फैल रही है, इसका कारण क्या है, मैंने यह सवाल हजारों लोगों से पूछा इस बीच भीड़ से जवाब आया -वोट बैंक।

वहीं ”सपा अध्यक्ष ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा, ‘आज किसान सरकार के खिलाफ खड़े हैं। सरकार किसानों की ताकत से डरी हुई है। आने वाले समय में भाजपा हटेगी और ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार किसानों को सम्मान देगी। पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह इतने सालों के बाद भी नहीं मिला है और जो मिल रहा था, उसे भाजपा ने लूट लिया है। ‘

Related Articles

Back to top button