कौन है ये श्रीलंकाई क्रिकेटर जिसने दोहरा शतक जड़कर मचाया तहलका

श्रीलंका के क्रिकेटर पथुम निसंका एकाएक सुर्खियों में आ गए है। दरअसल उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वन डे मुकाबले में 210 रन की पारी खेलकर नया इतिहास बना डाला है क्योंकि उन्होंन ये शतक सिर्फ 139 गेंदों पर बनाया था।

इस दौरान उन्होंने 20 चौके के साथ-साथ आठ छक्के भी लगाये।. निसंका वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर हैं। उन्होंने जयसूर्या का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

जयसूर्या ने 2000 में 189 रनों की पारी खेली थी।सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम है, जिन्होंने साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया था। ग्लेन मैक्सवेल इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 128 गेंदों में डबल सेंचुरी पूरी की थी।

https://twitter.com/ICC/status/1755936892959281655?s=20

  • 200 * सचिन तेंदुलकर, 2010
  • 219 वीरेंद्र सहवाग, 2011
  • 209 रोहित शर्मा, 2013
  • 264 रोहित,शर्मा, 2014
  • 215 क्रिस गेल, 2015
  • 237* मार्टिन गुप्टिल, 2015
  • 208 * रोहित शर्मा, 2017
  • 210* फखर जमां, 2018
  • 210 ईशान किशन, 2022
  • 208 शुभमन गिल, 2023
  • 201* ग्लेन मैक्सवेल, 2023
  • 210* पथुम निसंका, 2024

Related Articles

Back to top button