घने कोहरे और ठंड के लिए हो जाएं तैयार

लखनऊ। एक हफ्ते से उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की संभावना बढ़ गई है। इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में घने कोहरे की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 से10 डिग्री सेल्सियस और राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रह सकता है।

सांकेतिक तस्वीर

जानकारों के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान यूपी और अन्य में राज्यों में घने कोहरे ठंड और घने कोहरे देखने को मिल सकते है।

अगले 72 घंटों तक घना कोहरा छाने के आसार हैं। इस दौरान 48 घंटे तक कड़ाके की सर्दी जैसे हालात रहेंगे। मौसम विभाग से जुड़े लोगों के मुताबिक दोपहर बाद धूप निकलेगी, लेकिन इससे राहत नहीं मिलेगी।

बता दे कि दिसम्बर का महीना अब ख़त्म हो रहा है और पूरे उत्तर भारत में इन दिनों सर्दी सितम भी देखने को मिल सकता है। कई राज्यों में सुबह और रात के समय लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली का हाल बेहाल है। सुबह और शाम के वक्त कोहरे के कारण विजिबिलिटी न के बराबर है।

Related Articles

Back to top button