घोसी उपचुनाव में सपा मार सकती है बाजी, 5 राउंड के बाद SP आगे, BJP 7000 वोट से पिछड़ी

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। घोसी उपचुनाव में सपा सबसे आगे चल रही है। जानकारी मिल रही है कि पांच राउंट के वोटो गिनती के उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी पार्टी काफी आगे चल रही है।

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार घोसी उपचुनाव में बीजेपी की हालत खराब होती दिख रही है, यहां समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह पांचवें राउंड के बाद 7 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. बीजेपी के दारा सिंह लगातार कमजोर पड़ते दिख रहे हैं।

घोसी उपचुनाव की काउंटिंग 32 चरणों में होगी। बता दें, इस सीट पर 5 सितंबर को हुए उपचुनाव के बाद आज इसके परिणाम 8 सितंबर को आ रहे हैं। मतों की गणना CCTV कैमरों की निगरानी में हो रही है।

Related Articles

Back to top button