CBSE Class 10 & 12 Exams : जारी हुआ शेड्यूल

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया है। इसके अनुसार कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से होगी।

इसके साथ ही सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट का एलान कर दिया है।

बोर्ड 02 जनवरी से 14 जनवरी, 2023 के बीच कक्षा 10 और 12 के लिए प्रैक्टिकल्स एक्जाम को आयोजित करेंगा।माना जा रहा है कि बहुत जल्दी ही डेटशीट और टाइम टेबल भी सामने आ सकता है।

अधिकांश परीक्षाएं तीन घंटे की अवधि की होंगी और दोपहर 1:30 बजे समाप्त होंगी, जबकि कुछ दो घंटे की अवधि की होंगी और दोपहर 12:30 बजे समाप्त होंगी।

 

Related Articles

Back to top button