यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन ने न्यूक्लियर अटैक को लेकर क्या कहा ?

जुबिली स्पेशल डेस्क

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले आठ महीनों से जंग चल रही है। रूस के कदम पीछे नहीं हटे है जबकि यूक्रेेन ने भी अभी तक घुटने नहीं टेके है।

ऐसे में दोनों देशों के बीच लगातार हमले जारी है लेकिन बीते कुछ दिनों से कहा जा रहा था यूक्रेन को जीतने के लिए रूस किसी भी हद तक जा सकता है। इतना ही नहीं परमाणु हमला भी कर सकता हैै।

हालांकि गुरुवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह भी साफ किया कि रूस यूक्रेन युद्ध में परमाणु हमला नहीं करेगा। पुतिन ने कहा, कि यूक्रेन में परमाणु हथियारों का उपयोग करने का मॉस्को का कोई इरादा नहीं है लेकिन अमेरिका पर उन्होंने जोरदार हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने डॉलर को हथियार के रूप में इस्तेमाल करके अंतरराष्ट्रीय वित्त को बदनाम किया। हम द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से सबसे खतरनाक दशक का सामना कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय नीति विशेषज्ञों के एक सम्मेलन में पुतिन ने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन के खिलाफ खतरनाक और खूनी वर्चस्व के खेल में अन्य देशों को अपनी शर्तों को निर्धारित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें-Video :पहले पकड़े हाथ फिर खींचा बाल उसके बाद जो हुआ …

ये भी पढ़ें-जोहोर कप : भारतीय टीम की कमान UP के उत्तम को, देखें पूरी डिटेल

पुतिन ने कहा, ”यह खेल खतरनाक है, खूनी है और मैं इसे गंदा कहूंगा।” इस दौरान, पुतिन ने यह कहकर चौंका दिया, कि वे अमेरिका के साथ बातचीत को तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ”हम अमेरिका के साथ रणनीतिक स्थिरता पर बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हमें उस पर अमेरिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।”

बता दें कि बीते कुछ महीनों से अमेरिका और रूस के बीच भी जोरदार घमासान देखने को मिल रहा है। दोनों देशों के बीच जुबानी जंग लगातार देखने को मिल रही है। इस वजह से दोनों देशों के बीच टेेंशन की स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button