कोरोना कमजोर लेकिन मौतों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस लगातार खतरनाक हो रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार कोरोना की दूसरी लहर में लगातार लोगों की जान जा रही है। भले ही कोरोना के मामले अब धीमे पड़ते नजर आ रहे हैं लेकिन मौतों का सिलसिला अब भी रफ्तार पकड़ा हुआ है।

बात अगर पिछले 24 घंटों की जाये तो कोरोना कमजोर पड़ता जरूर नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में एक लाख 96 हजार 427 नए मामले सामने आये हैं।

अच्छी बात यह है कि 13 अप्रैल 2021 के बाद से सबसे बड़ी राहत है लेकिन इससे ज्यादा अहम है कि मौतों का सिलसिला रूक नहीं रहा है।

  • 24 घंटे में नए केस- 1,96,427
  • 24 घंटे में ठीक हुए मरीज – 3,26,850
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें- 3,511

देश में अब भी हर दिन तीन हजार से ज्यादा लोग कोरोना की वजह से दम तोड़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कोरोना से 3 लाख 7 हजार 231 लोगों की मौत हो चुकी है।

मार्च के बाद मौतों के ये आंकड़े डरा सकते हैं

कोरोना की दूसरी लहर इतनी खतरनाक है इसका अंदाजा केवल इस बात से लगाया जा सकता है कि मार्च के बाद एक लाख 40 हजार लोगों की जिंदगियों को कोरोना ने निगल लिया है। इसके साथ ही भारत मौतों के मामले में टॉप तीन में आ गया है।

  • अमेरिका- 5 लाख 84 हजार 153
  • ब्राजील- 4 लाख 48 हजार 208
  • भारत- 3 लाख 7 हजार 231
  • मैक्सिको- दो लाख 21 हजार 597
  • यूके- एक लाख 27 हजार 716

कोरोना की दूसरी लहर मई के महीने से सबसे ज्यादा खतरनाक नजर आई है। इस दौरान लोग ऑक्सीजन और बेड की कमी से भी दम तोड़ते नजर आये हैं। मई में  92 हजार से ज्यादा लोगों की मौत केवल कोरोना की वजह से हुई है। अप्रैल में करीब 46 हजार मौतें हुईं थीं।

ये भी पढ़े: कोरोना मरीजों में एक लाख कोरोनिल किट बांटेगी हरियाणा सरकार

ये भी पढ़े:अखिलेश के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी ने लोगों से किया संवाद

ये भी पढ़े:कोरोना : DM के इस फरमान से क्यों मुश्किल में सरकारी कर्मचारी 

Related Articles

Back to top button