तो इस वजह से ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #BoycottBingo

जुबिली न्यूज़ डेस्क

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह को खोने के बाद उनके फैंस काफी एक्टिव हो गये हैं। इसी लिए फैन्स हर मामले में उन्हें सपोर्ट करते रहते हैं। इसकी वजह से आये दिन ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर नए नए टैग ट्रेंड करते रहते हैं। इस बीच ट्विटर पर एक और टैग ट्रेंड कर रहा है जोकि सुशांत के सपोर्ट में हैं।

इस बार ट्विटर पर सुशांत के फैंस #BoycottBingo को ट्रेंड करा रहें हैं। इसके ट्रेंड होने की वजह जो है उसको जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। वजह है रणवीर सिंह का नया एड। दरअसल रणवीर सिंह का नया एड देखने के बाद सुशांत के फैंस इसे उनके खिलाफ मान रहें हैं।

दरअसल जो एड प्रसारित हो रहा है उसमें दिखाया गया है कि रणवीर सिंह के घर आए सभी मेहमान उससे बेटा, आगे क्या प्लान? आगे क्या प्लान ? का सवाल पूछ रहे हैं। इस सवाल से परेशान होकर रणवीर कुछ ऐसा जवाब देते हैं जिससे सबकी बोलती बंद हो जाती हैं।

रणवीर अपने जवाब में मार्स, फैंटम, एलियन जैसे शब्द का इस्तेमाल करते हैं। जिसे सुनने के बाद सुशांत के फैंस को लग रहा है कि एड में उनका मजाक उड़ाया गया है। ऐसे में अब वो सभी इसे बायकॉट करने की मांग कर रहें हैं।

बता दे कि इसी विरोध के चलते बिंगो ने अपने यूट्यूब के इस वीडियो से कमेंट और लाइक्स के सेक्शन को बंद कर दिया है। वेल अब ये नई बहस कब तक चलती है ये देखना जरूरी होगा।

Related Articles

Back to top button