Bihar Elections 2020: दूसरे चरण में इतने फीसदी हुई वोटिंग

जुबिली स्पेशल डेस्क

बिहार विधानसभा चुनाव दूसरे दौर का मतदान मंगलवार को खत्म हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक 17 जिलों की 94 सीटों के लिए 54.44 फीसदी मतदान होने की जानकारी है। इसके साथ मुजफ्फरपुर में वोटरों में अच्छा उत्साह देखने को मिला है।

चुनाव आयोग के अनुसार यहां पर सर्वाधिक 59.98 फीसदी मतदान होने की बात कही जा रही है। दूसरी ओर पटना में सबसे कम मतदान हुआ है। पटना में 48.23 फीसदी मतदान हुआ है।

दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, छपरा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना में मतदान हुए।

किस जिले में कितने प्रतिशत हुआ मतदान

  •  पश्चिम चंपारण: 59.69%
  • पूर्वी चंपारण: 56.75%
  • शिवहर: 56.04%
  • सीतामढ़ी: 57.40%
  • मधुबनी: 54.67%
  •  दरभंगा: 54.15%
  •  मुजफ्फरपुर: 59.98%
  •  गोपालगंज: 55.09%
  • सीवान: 51.88%
  • सारण: 54.15%
  • वैशाली: 54.52%
  • समस्तीपुर: 56.02%
  • बेगूसराय: 58.82%
  • खगड़िया: 56.10%
  • भागलपुर: 54.85%
  •  नालंदा: 51.06%
  • पटना: 48.23%

Related Articles

Back to top button