अमृतसर के गोल्‍डन टैंपल में माथा टेकने पहुंचे दीपिका और रणवीर

न्यूज़ डेस्क

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी एक खास अंदाज में मना रहे है। इस खास मौके पर आज दोनों अमृतसर के गोल्‍डन टैंपल में माथा टेकने पहुंचे। इस मौके पर दोनों के मम्मी पापा और बहन भी साथ नजर आये।

बता दें कि दोनों ने पिछले साल 14 नवंबर को शादी की थी। इस उपलक्ष्य में बीते दिन दोनों ने पहले पूरे परिवार के साथ तिरुपति मंदिर में दर्शन किये थे। अपनी शादी की पहली सालगिरह को बॉलीवुड की यह जोड़ी कुछ ऐसे ही मना रही है।

अक्‍सर इस तरह के मौके पर बॉलीवुड में पार्टियों का दौर चलता है। लेकिन इन दोनों ने इस मौके पर पर‍िवार के साथ भगवान के दर्शन करने का प्‍लान बनाया। यहां एक बार फिर दीपिका और रणवीर ट्रेडिशनल लुक में नजर आए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी इन तस्वीरों में दीपिका पर्पल कलर के सूट में द‍िखीं। जबकि रणवीर फिर कुर्ता और नेहरू जैकेट में नजर आए।

बता दें कि दोनों ने एक दूसरे को करीब छह साल तक डेट किया। उसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गये। पिछले साल 14-15 नवंबर को दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दोनों की शादी काफी प्राइवेट हुई थी। उनकी शादी में परिवार और नजदीकी दोस्‍त ही शामिल हुए थे।

पढ़े ये भी : इस खास अंदाज में वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे दीपिका और रणवीर

 

Related Articles

Back to top button