इन बॉलीवुड सेलेब्स के घर विराजे गणपति

न्यूज़ डेस्क

पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन शाम को गणपति की स्थापना की जाती है और ऐसा मन जाता है कि गणपति का जन्म मध्यान्ह काल में हुआ था। ऐसे मौके पर फिल्म सितारे भी देशवासियों को बधाई दे रहे है। साथ ही गणपति की स्थापना भी कर रहे है। अनिल कपूर, दिया मिर्जा, मलाइका अरोड़ा सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के जरिए फैंस को बधाई दी।

वहीं गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने घर गणपति बप्पा को ले आये हैं। हर साल इस त्यौहार को धूमधाम से मनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस बार भी भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना अपने घर पर की है। साथ ही पूरे रीति रिवाजों से पूजा अर्चना करके भगवान गणेश को विधिवत विसर्जित करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

GANAPATI BAPPA MORYA 🙏🙏🙏 #ganeshchaturthi#gogreen💚

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on Sep 1, 2019 at 9:19pm PDT

इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय भी अपने घर में गणपति बप्पा को लेकर आए। इसकी खुशी और उत्साह विवेक के चेहरे पर साफ देखा जा सकता है। उनके साथ ही उनकी पत्नी भी पूरे विधि विधान से बप्पा का स्वागत करते दिखाई दीं।

वहीं इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के बेटे भी गणपति बप्पा को घर में लेकर आए। उनके बेटे ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ अपने घर में गणपति जी का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button