भीड़ ने महिला को समझा बच्चा चोर, पेड़ से बांधकर कर दी पिटाई

जुबिली पोस्ट ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोंडा से ग्रामीणों की संवेदनहीनता की तस्वीर सामने आई है। यहां एक विक्षिप्त महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर उसे पेड़ से बांधकर पीटा गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया। इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

ये भी पढ़े: नेपाली पर्वत पर पर्वतारोहियो ने खोजी नई झील, हो सकती है सबसे ऊंची

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार के अनुसार अयोध्या के अस्पताल से भटक कर आई विक्षिप्त महिला फूलजहां (35) शनिवार रात नवाबगंज के रहेली गांव में खेत में छिप गई थी। इस बीच ग्रामीणों की भीड़ ने महिला को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी।

ये भी पढ़े: Zomato पर लगे सनसनीखेज आरोप, कंपनी स्टाफ ने कहा- गोमांस डिलीवर करवाया जा रहा

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को भीड़ के चंगुल से आजाद कराया। फिलहाल इस सिलसिले में मामला दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महिला का घर पता कर उसको वापस भेजने में जुटी है और पिटाई करने में गिरफ्तार लोगों पर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button