बहराइच में हुए भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, कई घायल

जुबिली न्यूज़ डेस्क

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भारती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इसमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मृतक और घायल लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया और सिंगाही के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि यह हादसा पयागपुर थाना क्षेत्र के शिव दहा मोड़ के पास हुआ। यहां एक महिंद्रा गाड़ी में सवार 16 यात्री अम्बेडकरनगर स्थित किछौछा शरीफ के दर्शन करके वापस लौट रहे थे। तभी पयागपुर थाना क्षेत्र के शिव दहा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर एम्बुलेंस आ गई होती तो कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी। लेकिन एम्बुलेंस के न पहुंचने पर पोलकी की गाड़ी से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़े :  बिहार की चुनावी रणभूमि में क्या है राहुल गांधी की भूमिका ?

ये भी पढ़े :  सब्जियों की बढ़ती कीमतों पर CM योगी सख्त, दिया ये निर्देश

फ़िलहाल सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उधर जियारत से लौट रहे श्रद्धालुओं की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पयागपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि अम्बेडकरनगर के किछौछा में श्रद्धालु जियारत करने गए थे। वहां से जियारत करके लखीमपुर लौट रहे थे।

सीएम ने जताया दुख

इस गंभीर हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button