प्रियंका की चंद्रशेखर से मुलाकात के निकाले जा रहे हैं सियासी मायने

पॉलिटिकल डेस्क। प्रियंका गांधी आज भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर से मिलने मेरठ पहुंची। उन्होंने बीमार चंद्रशेखर का हालचाल जाना। प्रियंका और भीम की मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल चंद्रशेखर बीएसपी प्रमुख मायावती की कई बार तारीफ कर चुका है और वह लगातार बीएसपी मूवमेंट को आगे बढ़ाने की बात कहता रहा है।

प्रदेश में मची राजनीतिक घमासान के बीच प्रियंका के इस कदम ने कुछ लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि प्रियंका बीमार चंद्रशेखर का हालचाल जानने अस्पताल पहुंच जायेंगी। फिलहाल इनकी मुलाकात के सियासी मायने ढूंढे जाने लगे हैं। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि यदि चंद्रशेखर कांग्रेस को समर्थन करता है तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बसपा का गणित फेल होना तय है।

कांग्रेस नेता इमरान मसूद और गुजरात के नेता जिग्नेश मेवाड़ी भी चंद्रशेखर से मिलते रहे हैं। ऐसे में प्रियंका की इस मुलाकात से कुछ न कुछ परिणाम आने वाले समय दिखेगा।

पिछले कुछ सालों में चंद्रशेखर ने मेहनत कर अपनी राजनैतिक जमीन तैयार की है उससे तय है कि कुछ वोट उसके कहने पर इधर-उधर हो सकता हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में यह मुलाकात क्या रंग लेता है।
बता दें कि चंद्रशेखर अपने समर्थकों के साथ 15 मार्च को कांशीराम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान उनके समर्थकों ने देवबंद पुलिस की गाडिय़ों को थाने की तरफ आगे बढऩे से रोकने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने धारा 144 और आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें कासमपुर से गिरफ्तार किया है और देवबंद के किसी स्कूल में रखा। इसके बाद मंलवार की रात उनकी तबियत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Back to top button