योगी का प्रियंका पर तंज, बोले- बच्चों को कांग्रेस की ‘शहजादी’ गाली सिखा रही है

स्पेशल डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर बड़ा तंज कसते हुए कहा है कि जिस आयु में बच्चों को संस्कार सिखाये जाने चाहिए, कांग्रेस की शहजादी गाली सिखा रही हैं, यही है कांग्रेस का असली चरित्र।

योगी का यह बयान तब आया जब  प्रियंका गांधी वाड्रा एक चुनावी जन सभा में बच्चों द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ बच्चों ने नारा लगाया था। इसके बाद बाल आधिकार आयोग ने उन्हें नोटिस भी जारी किया था।

इसके बाद प्रियंका ने इस पूरे मामले में पत्रकारों के सामने सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था कि बच्चों ने जैसे ही गलत तरह के नारे लगाए. मैंने उनको रोका और कहा कि बेटा ये वाले नहीं, अच्छे अच्छे नारे लगाओ ठीक है, नोटिस आया है।

इसके बाद बीजेपी प्रियंका पर हमला बोल रही है। योगी ने रायबरेली की चुनावी जनसभा में कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी कांग्रेस के दलाल और चाटुकार गरीबों का हक खा जाते थे इसलिए गरीबों को उनका हक नहीं मिलता था। उन्हें सिर्फ दलाली से मतलब था। उन्होंने दावा किया है देश में अब भी मोदी लहर कायम है।

Related Articles

Back to top button